[object Promise]
कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रविवार को कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज में होने वाली जनसभा की तैयारी बैठक को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ओपी मिश्रा ने पडरौना नगर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि अगले दिन रविवार को होने वाली चुनावी जनसभा 2014 की ऐतिहासिक रही लेकिन 2019 की जनसभा सुनामी लाएगी।
श्री मिश्र ने कहा कि तथागत की धरती पर पीएम नरेंद्र मोदी दूसरी बार सभा करने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कल छठे चरण का चुनाव है। अंतिम चरण की चुनाव प्रचार के लिए कुशीनगर जनपद के तहसील कप्तानगंज में 11 बजे दिन में चुनावी सभा करेंगे।
श्री मिश्र ने कहा कि पीएम मोदी 2014 में तथागत की धरती पर चुनाव प्रचार करने आए तो उस समय नरेंद्र मोदी की चेहरे और कर्म के आधार पर जनता से अपील किए थे।लेकिन 2014 के बाद 2019 में बीते 5 वर्षों में देश में हुए तरक्की और विकास के मुद्दों पर जनता के बीच में पहुंचकर वोट के लिए अपील करेंगे।
श्री मिश्र ने कहा कि इसके पहले कुशीनगर में एक सभा हो चुकी है पुनः इस बार की दूसरी चुनावी सभा ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि 2014 में जनता से मिला अपार समर्थन को देखते हुए उसी परिपाटी को लेकर 2019 के लोकसभा चुनाव में भी मोदी सरकार की कथनी और करनी के रूप में यह जनसभा सुनामी के रूप में बदल जाएगी।
श्री मिश्र ने कहा कि कुशीनगर जनपद में पीएम की होने वाली सभा तीन लोक सभा क्षेत्र को कवर करेगी जिसमें महाराजगंज गोरखपुर कुशीनगर शामिल है।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री मारकंडे शाही जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप पांडे मौजूद रहे।
Leave a Reply