कुशीनगर में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की चुनावी सभा में पडरौना में खाली रही बीजेपी कार्यकर्ताओं की कुर्सियां

[object Promise]
रिपोर्ट उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : भाजपा नेताओं ने लोकसभा 65 के उम्मीदवार बिजय दुबे के चुनावी जनसभा को सफल बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोडी थी, लेकिन कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से बेहद कम होने के कारण जिले से आये भाजपा नेताओं के चेहरें में निराशा साफ झलक रही थी। वहीं भाजपा के नेताओं के द्वारा लोकसभा उम्मीदवार बिजय दुबे के पक्ष में चुनावी जनसभा को सफल बताया जा रहा हैं,लेकिन सही मायने में भाजपा द्वारा आयोजित चुनावी जनसभा में डिप्टी सीएम के आने के बावजूद भी भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड नहीं आ पाई,जिससे पडरौना नगर में चर्चा का विषय बना रहा। वहीं राजनीति के जानकारों एवं नगरवासियों के द्वारा तरह तरह की बातें करते हुए इसे भाजपा के लिए गलत संदेश बताया।

बताते चलें कि गुरुवार को पडरौना नगर के उदित नारायण इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित रही भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में चुनावी सभा स्थल पर लगाए गए कुर्सियां खाली रह गईं। हालांकि पडरौना शहर में होने वाले इस भाजपा उम्मीदवार बिजय दुबे को लेकर में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को ही बुलाया गया था,जिनकी संख्या जितनी थी,उसके हिसाब से बैठक व्यवस्था की गई थी,इसके बावजूद कुर्सियां खाली रह गईं, जिससे राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा रही कि भाजपा से खुद पार्टी कार्यकर्ता ही खुश नहीं है ।

इसलिए कई लोग सम्मेलन में भाग लेने नहीं पहुंचे। हालांकि स्थानीय कार्यकर्ताओं ने चुनावी सभा में युपी उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के पहुंचते ही पीछे खाली रही कुर्सिंयों को एकत्र कर दिया, ताकि यह नहीं लगे कि कार्यकर्ता कम रहे। जबकि सभा स्थल के आसपास लगाए गए टेंट में कार्यकर्ताओं के लिए कुर्सियां लगाई गईं, लेकिन पीछे के दिशा में लगभग सारी कुर्सियां खाली रह गईं। इसी प्रकार साइड में भी कुर्सियां खाली रहीं,जिन्हें देखकर विपक्षी पार्टियों ने कहा कि भाजपा के कुछ ही दिन शेष रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *