कुशीनगर में झांकी कलाकारों के प्रस्तुति देख झूम उठे श्रोता

कुशीनगर में झांकी कलाकारों के प्रस्तुति देख झूम उठे श्रोता
पडरौना,कुशीनगर  :  शहर के साहबगंज मोहल्ले में सोमवार की रात शनिदेव के जयंती के अवसर पर मंदिर प्रांगण में आयोजित भगवती रही जागरण में देवरिया के भजन गायक कलाकारों ने अपनी गीत व झांकी दिखाकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया ।  इस दौरान मंदिर के पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ भगवान सूर्य पुत्र शनि देव हनुमानजी की आरती उतारकर जागरण कार्यक्रम की शुरुआत की । जागरण कार्यक्रम की शुरुआत भजन गायक जीतू चक्रधारी द्वारा गणेश वंदना से की गई,जबकि पडरौना शहर के ही भजन गायिका अनामिका सिंह द्वारा मनोहरी भजन सुनाकर भक्तों से वाहवाही बटोरी ।
इसके अलावा देवरिया के आलोक एंड झांकी के कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक झांकी प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया । इस अवसर पर मंदिर के पुरोहित पंडित कन्हैया शर्मा, अभिषेक शर्मा,चंदन वर्मा,दीपक शाह,सुजीत गुप्ता,चंदन वर्मा, कृष्ण जयसवाल बंटी वर्मा,राहुल शर्मा,अनिल,प्रेम,बिल्लू शर्मा,संजय, विक्की,विजय शर्मा,मोनू जायसवाल,शुभम जायसवाल, सुमित जयसवाल,बंटी शर्मा आदि लोग मौजूद रहे

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *