कुशीनगर में ज़हर पी रखी महिला का दूध पीने से बच्चे की ईलाज के दौरान मौत!

कुशीनगर में ज़हर पी रखी महिला का दूध पीने से बच्चे की ईलाज के दौरान मौत!
पडरौना,कुशीनगर :  जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला नाराज होकर दो दिन पूर्व कीट नाशक पी ली थी। मेडिकल कालेज गोरख्रपुर में इलाज के दौरान महिला का दूध पीकर नवजात ने दम तोड़ दिया। महिला की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को पारिवारिक कलह में एक महिला घर में रखा कीट नाशक दवा पी ली थी। महिला की हालत चिंताजनक देख परिवारीजन महिला का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में करा रहे हैं।
महिला की गोद में एक साल का दूध मुंहा बच्चा इलाज के दौरान मां का दूध पीता रहा। बीमार मां की दूध पीकर नवजात भी बीमार हो गया। मां के साथ नवजात बच्चे का भी इलाज चल रहा था कि शुक्रवार को बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *