कुशीनगर में जहरीली शराब कांड का चौथा मुख्य आरोपी दुधनाथ भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

[object Promise]

रिपोर्ट उपेंद्र कुशवाहा

?? पड़ोसी राष्ट्र नेपाल भागने के फिराक मे था तस्कर दुधनाथ

?? पुलिस उक्त तस्कर के खिलाफ 50 हजार का इनाम भी घोषित की थी

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र मे पिछले दिनो हुयी जहरीली शराब कांड मे आठ लोगो की मौत के मामले मे इस कांड का चैथा व मुख्य अरोपी को पुलिस सलेमगढ़ बाजार मे तब गिफ्तार कर लिया जब वह पड़ोसी देश नेपाल भागने के फिराक मे था। उक्त तस्कर घटना के दिन से ही फरार चल रहा था और पुलिस इसके उपर 50 हजार का इनाम भी रखा था। अभियुक्त को गिरफ्तार करने मे जिले की स्वाट व सर्विलांस टीम भी शामिल थी। शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारो के रूबरू होते हुये पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि पिछले 6 व 7 फरवरी को तरयासुजान थाना क्षेत्र मे अपमिश्रित शराब का सेवन करने से आठ लोगो की मौत हो गयी थी और कई लोगो का इलाज चल रहा था। पुलिस इस मामले मे कार्यवाई करते हुये तीन लोगो को पहले ही गिरफ्तर कर जेल भेज चुकी है।

इस कांड का चैथा व मुख्य आरोपी दुधनाथ चैहान पुत्र मोहन चैहान निवासी जवही दयाल खलवा चैनपट्टी थाना तरयासुजान का निवासी है और घटना के दिन से ही फरार चल रहा था। पुलिस उक्त तस्कर के खिलाफ 50 हजार का पुरस्कार भी रखा था। मुखबीर की सूचना पर तरयासुजान थानाध्यक्ष शुशील कुमार शुक्ला ने अपने हमराही सिपाहियो के साथ तब गिरफ्तार कर लिया जब व गोपालगंज बिहार से नेपाल भागने के फिराक मे था पुलिस सलेमगढ़ बाजार मे घेराबंदी कर उक्त तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। एसपी राजीव नारायण मिश्र ने यह भी बताया कि उक्त तस्कर दुधनाथ के खिलाफ स्थानीय थाने लगभग एक दर्जन मुकदमे पंजिकृत है।

इस कांड से जुडे अभी कुछ और लोग है जो फरार चल रहे है पुलिस लगातार उन लोगो के खिलाफ दबिस दे रही है बहुत जल्द ही वह लोग भी गिरफ्त मे होंगे। पुलिस इस कांड के चैथे व मुख्य आरोपी दुधनाथ को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष तरयासुजान सुशील कुमार शुक्ला, सुनील राय, रणविजय सिंह, मनोज यादव, वीरा प्रसाद,अनिल तिवारी, के अशोक कुमार सिंह, शिवानन्द सिंह,शशिकेश गोस्वामी व अशोक कुमार शामिल रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *