कुशीनगर में जल्द बनेगा इंटरनेशनल एअरपोर्ट: सीएम

[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश को जल्द ही दो नए इंटरनेशनल एअरपोर्ट मिलने जा रहे हैं। इनमें से एक कुशीनगर दूसरा जेवर में होगा। दोनों एअरपोर्ट्स के काम में तेजी लाई जा रही है।  वह सोमवार को गोरखपुर एअरपोर्ट पर टर्मिनल और गोरखपुर दिल्ली नई उड़ान के शुभारंभ के मौके पर बोल रहे थे। इसके पहले मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर इंडिगो की उड़ान का शुभारंभ किया। इस मौके पर श्री प्रभु को भी मौजूद रहना था ले‍किन उन्‍हें पहुंचने मेें थोड़़ी देर हुुुई।
टर्मिनल के शुभारंभ के मौके पर श्री प्रभु ने कहा कि भारत जल्द ही अपने यहां एरोप्लेन बनाएगा। पहले चरण में एक हजार प्लेन बनेंगे। इन प्लेन्स का एक हिस्सा उत्तर प्रदेश में बनेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नागरिक विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिवप्रताप शुक्ल, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी मौजूद थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *