पडरौना,कुशीनगर : कुशीनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित करने आए कांग्रेस पार्टी के राहुल गांधी ने अपने 30 मिनट के संबोधन के दौरान जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा का नाम लेना तक भूल गए,जबकि यूपी के 80 सीटों में जन अधिकार पार्टी कांग्रेस से जुड़कर पार्टी के अन्य उम्मीदवारों का सहयोग कर रही है,वहीं कुशीनगर में भी जन अधिकार पार्टी से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ता यहां के लोकसभा प्रत्याशी आरपीएन सिंह के नामांकन से लेकर विभिन्न कार्यक्रम में शरीक होकर उनके लिए सहयोग कर वोट मांग रहे है ।
ऐसे में गत दिनों खड्डा विधानसभा के किसान इंटर कॉलेज में आयोजित रही चुनावी जनसभा को संबोधित करने आए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी अपने करीब 1 घंटे से अधिक के संबोधन जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा के आलावा पार्टी का नाम लिया लिया था ।
यहां बता दें कि कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र के मथौली बाजार में आयोजित रही चुनाव जनसभा को संबोधित करने आए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने 30 मिनट के संबोधन के दौरान भले ही न्याय योजना के तहत गरीब महिला किसानों के खाते में 72 हजार रुपया भेजने के साथ साथ विभिन्न लोकलुभावन बाते किसानों के हित में कहीं,वही युपी के 80 सीटों में खुद 7 सीटों पर लोकसभा का चुनाव लड़ रही जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा का नाम व उनके पार्टी का नाम लेना भी मुनासिब नहीं समझा।
Leave a Reply