कुशीनगर में जनसंपर्क के दौरान कांग्रेसी नेता आरपीएन सिंह को फूल मालाओं से किया स्वागत, लगे राजा साहब जिंदाबाद के नारे

[object Promise]

पडरौना,कुशीनगर : कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र के कप्तानगंज कोटवा में जनसंपर्क के दौरान बैठक में कुशीनगर संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री कुंवर आरपीएन सिंह ने कहा कि भाजपा समाज को बांट कर सत्ता पर काबिज होना चाहती। भाजपा नेता देश को जाति व धर्म के आधार पर बांट रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को अच्छे दिनों का सपना दिखा पांच वर्षों तक केंद्र सरकार में रहे। उनके सभी वादे जुमला साबित हुए। भाजपा सरकार में महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी चरम पर है।

प्रति वर्ष दो करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी देने का मोदी का दावा झूठा साबित हुआ। केंद्र सरकार की नोटबंदी के निर्णय से देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई। छोटे उद्योग बंद हो गए,आर्थिक संकट से जूझ रही निजी कंपनियों ने कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। देश में लाखों लोग बेरोजगार हो गए। पूर्व केंद्रीय मंत्री सिंह ने कहा कि अगर दोबारा भाजपा की सरकार बनी तो स्थिति और खराब होगी। सही फैसला जनता को करना होगा। इस दौरान विश्कर्मा लहरी,प्रताप नारायण पाण्डे,शिवनरायन पांडे, एमपी पांडे,रमेश पासवान, ब्रिजलाल पांडे,छोटू पांडे आदि मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *