[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : जिले के तमकुहीराज तहसील क्षेत्र दुदही विकास खंड के ग्राम जंगल नौगांवा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की सुधार की दिशा में शासन-प्रशासन की सख्ती बेअसर साबित हो रही है। कोटेदार राशन वितरण में धांधली करने से बाज नहीं आ रहा हैं। कोरोना महामारी से निपटने के लिए लोगो को घरों में रहने के लिए देश भर में किए गए लाक डाउन में नौगांव में कोटेदार ने 50 से 70 कार्ड धारकों का यूनिट का राशन डकार लिया। इस सिलसिले में गांव की ग्राम प्रधान राधिका देवी ने डीएम के आलावा तमकुहीराज के उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है । ग्राम प्रधान राधिका देवी ने जिलाधिकारी को दिए गए पत्र में जिक्र किया हैं कि ऑनलाइन व्यवस्था होने,आधार सीडिंग होने से अब ई-पॉश मशीन से अनाज वितरण कराया जा रहा है,लेकिन बड़ी संख्या में कार्डधारकों का आधार सीडिंग नहीं हो सका है।
जबकि इस ग्राम सभा के कोटेदार ने गांव के गरीब मजदूर लोगों को लगभग 600 फर्जी तरीके से कंप्यूटर में युनिट चढ़ा कर वर्तमान में वितरण करने के दौरान अब कंप्यूटर से ही लोगों का नाम डिलीट कर दिया है,जिससे मजदूरों में राशन नहीं मिल पाया है । हालांकि वितरण में धांधली की करने का आरोप लगाते हुए राशन उपभोक्ताओं को देने के बजाए बाजार में बेच दिया गया है। इतना ही नहीं कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए खाद उपनिरीक्षक के शह पर कोटेदार को बचाने का खेल किया जा रहा है ।
Leave a Reply