पडरौना,कुशीनगर : कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के खड्डा खुर्द गांव के टोला कंठी छपरा में बीती रात एक महिला के घर में ग़लत काम करने के नियत से घुसे युवक को छेड़खानी करने के आरोप में बगल के महिलाओं ने पकड़कर जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर देने का मामला प्रकाश में आया है ।
इस सिलसिले में कोतवाली पुलिस के हिरासत में लिए गए युवक को शांति भंग के चालान में कराने के लिए कोतवाली पडरौना परिसर में पुलिस से मिलकर कुछ तथाकथित दलाल दिनभर जमे रहे । बताया जाता है कि छेड़खानी करने के नियत से घुसे युवक इससे पहले भी उक्त महिला के घर में आने जाने का कार्य कर चुका है ।
आरोप है कि उक्त महिला के घर में घुसे युवक महिला पर गलत कार्य करने के मकसद से घर में घुसा हुआ था,इस दौरान महिलाओं ने घर में घुसे युवक को पकड़कर पहले जमकर धुनाई की इसके बाद हंड्रेड पुलिस के हवाले कर दिया। उधर हंड्रेड पुलिस द्वारा कोतवाली पुलिस आरोपी युवक को सुपुर्द करने के बाद कोतवाली पुलिस के लॉकअप में बंद युवक को मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने के बजाय कोतवाली पुलिस खुद युवक को बचाने के प्रयास में लगे कुछ दलालों के सांठगांठ से शांति भंग में चालान कराने करने की योजना बना रही है ?
Leave a Reply