उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर भगवा राम के ऊपर राम लिखी फ़ोटो ओर वीडियो बहुत तेजी से कुशीनगर में वायरल हो रहा है Whatsapp, Facebook, ट्वीटर से लेकर प्रोफाइल पिक्चर पर भी भगवा रंग छाया हुआ है।
बताते चले कि कुछ दिनों पहले मेसेज आया कि अपनी ये फोटो अपनी प्रोफाइल पर लगायें ओर इसे आगे भेजे फिर क्या था सभी राम के रंग में रंगने लगे और आज हर जगह सोशल मीडिया पर भगवा रंग चढ़ा हुआ है।
इसी तरह एक गाना भी चल रहा है जो दिलो में छाया हुआ है “मुझे चढ़ गया भगवा रंग रंग, मुझे चढ़ गया भगवा रंग जिसे देख जमाना हो गया तांग..” यह फोटो और गाना इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि चारो तरफ केबल जय श्री राम के जयकारे हो रहे है।
हर गली, नुक्कड़ ओर दुकानों में केवल यही गाना चल रहा है। सोशल मीडिया पर एक अलग ही भक्तिमय माहौल बना हुआ है सभी राम के दीवाने हो गए है बच्चो से लेकर बुजुर्ग भी यही गुनगुना रहे है। सोशल मीडिया पर हो रहे हर कमेंट में जय श्री राम ही लिखा जा रहा है।
वायरल हो रहे इस फोटो और गाने का रंग ओर जिले सहित अन्य जिलों में भी दिख रहा है मानो कोई जश्न चल रहा है सभी इसी ओर खिंचे जा रहे है। इस पोस्ट के आते ही लोग अपने आपको रोक नही पाते है और तुरंत अपनी प्रोफाइल पिक्चर पर भगवा राम के ऊपर राम लिखी फोटो लगा लेते है।
Leave a Reply