पडरौना,कुशीनगर : जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में कोटवा-घुघली मार्ग पर गुल्हरिया ढोलहा स्थित एक कन्या इंटर कालेज का स्कूली वैन स्कूल जा रहीं दो छात्राओं को ठोकर मार गन्ने के खेत में पलट गया। स्कूली वैन में भी स्कूली बच्चे सवार थे। बताया जा रहा है कि वैन में सवार सभी बच्चे सुरक्षित हैं।
जनता इंटर कालेज कोटवा में पढ़ने वालीं कोटवा कला की ही निवासी रेखा गुप्ता और रीतू स्कूल जा रहीं थी। तभी गुल्हरिया ढोलहा स्थित कन्या इंटर कालेज का स्कूली वैन स्कूली बच्चों को लेकर वहां पहुंचा और दोनों छात्राओं को ठोकर मारते हुए अनियंत्रित होकर गन्ने के खेत में पलट गया। घटना की जानकारी होने पर स्कूल प्रबंधन के लोग स्कूली बच्चों को लेकर चले गए। इधर घायल दोनों छात्राओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटवा पहुंचाया गया।
जहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी होने पर प्रशासनिक अमला भी हरकत में आ गया। एसडीएम पडरौना गुलाब चंद एवं एसडीएम खड्डा अरविन्द कुमार ने स्कूली वैन वाले स्कूल पर पहुंच स्कूल को सील कर दिया।
Leave a Reply