पडरौना,कुशीनगर : पडरौना नगर से सटे सिधुआ हिरनआ मे आज शनिवार की रात छठ पर्व के अवसर पर यहां भगवती जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है । श्री छठ पूजा सेवा समिति सिधुआ हिरनआ के बैनर तले होने वाले प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी यह पर्व बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाएंगे । इस दौरान छठ पूजा के अवसर पर रात में विशाल भगवती जागरण का भी आयोजन किया गया है ।
जागरण कार्यक्रम में गंगा टीवी के सारेगामापा लिटिल चैंप्स प्रोग्राम अभिनव करने वाले गायक श्रेयांश मिश्रा अपनी टीम के साथ गोरखपुर की गायिका पूनम तिवारी के साथ भजनों की बरसात लेकर शरीक होंगे। इसके अलावा भजन गायक अमित रजक,मृत्युंजय लाल यादव, हरिनंदन कुशवाहा उर्फ हरी,एंकर अरशद व वेब,टीप कंपनी के संयोजक सतीश सुबोध शामिल रहेंगे ।
उक्त जानकारी जानकारी श्री छठ पूजा सेवा समिति के ओर से अध्यक्ष गुड्डू यादव व अमित यादव ने संयुक्त रूप से दी ।
Leave a Reply