कुशीनगर में चाकू से हमला कर देसी शराब व्यवसायी को लूटा,इलाज के दौरान मौत

[object Promise]
कुशीनगर : जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र के कोटवा अहिरौली के पास बड़ी गंडक नहर की पटरी पर बदमाशों ने एक शराब व्यवसायी को चाकू से गोंदकर लूट लिया। इलाज के लिए मेडिकल कालेज गोरखपुर ले जाते समय शराब व्यवसायी की रास्ते में ही मौत हो गई। इस घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
क्षेत्र के सरया खुर्द निवासी तारकेश्वर गुप्ता की लतवाचट्टी बाजार में सरकारी देशी शराब की दुकान है। गुरुवार की देर रात तारकेश्वर दुकान में हुई बिक्री के 1 लाख 16 हजार रुपया लेकर मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की पूरबी पटरी पर बनी पिच सड़क से होकर घर जा रहा था। दुकान से महज 500 मीटर की दूरी पर पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उसकी बाइक रोक ली और उसे चाकुओं से गोंदकर कैश लूट लिया।
व्यवसायी के चीखने-चिल्लाने पर बदमाश फरार हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तमकुहीराज पहुंचाया, जहां उसकी स्थिति नाजुक देख डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल से उसे डाक्टरों ने मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय नन्दानगर क्रासिंग के पास घायल व्यवसायी ने दम तोड़ दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *