[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : पडरौना में बिजली कटौती से नाराज आक्रोशित व्यापारियों ने जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद व्यापारियों ने छुडिया गेट चौराहे पर पहुंचकर धरना दिया।
पडरौना बिजली घर का दस एमवीए का बड़ा ट्रांसफार्मर जलने से आपूर्ति बाधित है। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने पूर्वांचल व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सैनी के नेतृत्व में पूरे शहर में जुलूस निकाला। व्यापारियों ने छुछिया गेट से दरबार रोड, तिलक चौक, बावली चौक, सुभाष चौक, धर्मशाला रोड होते हुए बिजली विभाग में पहुंचकर विरोध जताया।
इसके बाद पुन: व्यापरियों ने छुछिया गेट पहुंचकर धरना दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिजली विभाग के जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते दो ट्रांसफार्मर जल चुका है। पडरौना की आपूर्ति शीघ्र बहाल नहीं हुई तो बेमियादी आंदोलन किया जाएगा।
Leave a Reply