कुशीनगर में खुद को हिंदू बता लड़की से शादी रचाने वाले युवक पर हो सकता है मुकदमा दर्ज ?

[object Promise]

पडरौना,कुशीनगर। अपने प्रेम जाल में फंसा कर एक दूसरे समुदाय का युवक शादी करने के फिराक में था । युवती के परिजनों की शिकायत पर पुलिस तत्काल तत्परता दिखाते हुए उक्त युवक को गत दिनों गिरफ्तार कर लिया और उससे सही जानकारी हासिल करने के लिए तीन दिनों से पूछताछ भी कर रही है। यह धर्मांतरण का मामला पूरे जनपद में चर्चाएं व्याप्त है। जानकारी के अनुसार अपना धर्म छिपाकर एक मुस्लिम युवक द्वारा दूसरे समुदाय की लड़की से शादी रचाने की बात सामने आते ही महकमे में हड़कंप मच गया। यूवती के परिजनों की शिकायत पर पुलिस युवक को गिरफ्तार कर 17 जनवरी को थाने लाई |

बताया जा रहा है कि कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी यूवती को जिला मुख्यालय से सटे सरस्वती चौक निवासी एक मुस्लिम युवक ने खुद को अपना नाम कई सालों से विक्की बता कर युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया और प्रेम को मुकम्मल रूप देने के लिए दोनों ने शुक्रवार को शादी करने का भी फैसला कर लिया था। इस बात की जानकारी जब युवती के परिजनों को हुई तो वह दंग रह गए और उसकी खोजबीन चालू कर दी युवती का जब सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने इसकी जानकारी मुकामी थाने की पुलिस को देते हुए उक्त युवक पर आरोप लगाया,पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो सारी सच्चाई सामने आ गई ।

बताया जाता है कि वह मुस्लिम है और झूठ बोलकर उसने खुद को हिंदू बताया था इस मामले में पुलिस गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है। इस बाबत पूछे जाने पर एसपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि इस मामले में छानबीन की जा रही है जैसा जांच रिपोर्ट आयेगा उसके अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *