[object Promise]
रिपोर्ट उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : कुशीनगर जनपद में अचानक फिर लौटी ठंड व कोहरे से बच्चो की परेशानियां बढ़ गयी हैं और अभिभावकों के माथे पर अपने पाल्यो को लेकर चिंता की लकीरें खिंच गयी हैं। मंगलवार की सुबह कुशीनगर की सड़कों को घने कोहरे ने अपने आगोश में ले लिया और वाहनों की रफ्तार अचानक धीमी हो गयी। वही अचानक ठंड व गलन बढ़ने से लोगो की परेशानी भी बढ़ गयी। सबसे दिक्कतों का सामना छोटे छोटे नौनिहालों को उठानी पड़ी,जिन्हें सुबह अपने विद्यालय पर जाने के लिए निकलना पड़ा।
वही सड़को पर कोहरे की वजह से कुछ भी दिखाई न देने के चलते धीरे धीरे रेंगते वाहनों से किसी अनहोनी की आशंका को लेकर अभिभावकों की चिंता बढ़ गयी। कारण की सुबह इन सड़कों के किनारे ही बच्चे अपने अपने स्कूल के लिए जाते हैं। पूर्व में ठंड को लेकर डीएम के आदेशानुसार विद्यालयों की समय सारिणी सुबह 10 से 3 कर दिया गया था, लेकिन बाद में इसे सुबह 9 से 3 कर दिया गया।अभिभावकों ने समय परिवर्तन की मांग की है।
Leave a Reply