कुशीनगर में कांग्रेस यूथ कार्यकर्ताओं की बैठक में युवा कार्यकर्ताओं को दी गई जिम्मेदारी

[object Promise]

पडरौना,कुशीनगर: जिले के यूथ कांग्रेस की एक आवश्यक बैठक गुरुवार पडरौना नगर के एक होटल हुई । इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव वं उत्तर प्रदेश  प्रभारी विनीत  कंबोज राष्ट्रीय सचिव मलिंद गौतम के आलावा जनपद के नवनियुक्त प्रभारी  अभिजीत तिवारी शामिल रहे।

बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह युवा नेता ऋषिकेश मिश्रा के साथ यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहम्मद जहीरुद्दीन की मौजूदगी में सभी कार्यकर्ताओं के साथ इस बैठक में जिले के  विधानसभा के प्रभारी नियुक्त किए गए,जबकि में इसी क्षेत्र में पड़ने वाले सभी ब्लॉकों की जिम्मेदारी दी गई ।

इस दौरान शिवम बर्नवाल को रामकोला व कुशीनगर विधनसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया।  इस दौरान हेमंत मिश्रा को खड्डा का प्रभारी बनाया गया,जबकि कर्मदेव यादव को हाटा विधानसभा प्रभारी,तहसीन अंसारी को सेवरही विधानसभा प्रभारीन अब्दुलहमीद को फाजिलनगर विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया। बैठक में शामिल हुए सभी अतिथियों का यूथ कांग्रेस की ओर से माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनीत कंबोज ने संगठन की मजबूती के बारे में चर्चा करते हुए यूथ कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को एपिसोड 11 बूथ पर कांग्रेस को मजबूत करने करते हुए गुर सिखाए,उन्होंने आगामी 2022 की चुनाव लड़ाई में युवा नौजवानों के उर्जा से जीतेंगे के कांग्रेसी उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। उक्त बैठक में प्रदेश सचिव ग्रिजेश उपाध्याय, उपेंद्र प्रताप सिंह कुँवर,डी पी श्रीवास्तव,सुनील यादव,मुस्लिम अंसारी,शकील अंसारी,खुर्शेद आलम,दिवाकर सिंह,मुन्ना यादव, बैजनाथ मिश्रा,अमन अली आदि कार्यकर्ता भी मौजूद रहे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *