कुशीनगर में कांग्रेसीयों ने ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा का फूंका पुतला

कुशीनगर में कांग्रेसीयों ने ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा का फूंका पुतला
पडरौना,कुशीनगर : बिजली विभाग के हजारों कर्मचारियों की भविष्य निधि में किये गये घोटाले के विरोध में कांग्रेसीयों के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा का पड़रौना नगर के बिजली विभाग कार्यालय पर पुतला फूंक विरोध प्रदर्शन किया । इस दौरान जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बिजली विभाग के कर्मचारियों के लिए सड़क से लेकर सदन तक न्याय के लिए लड़ाई लड़ेगी ।
इस मौके पर महिला जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा,वाजिद अली,नन्दलाल चौहान सीताराम प्रधान,अनवर जकी,उमा विश्वकर्मा,जान मुहम्मद,उमाकांत पटेल,आर्यन बाबू,रामभजन प्रसाद,साबिर,अली,सैफ अली,सिद्धार्थ चौरसिया,सुनील कुशवाहा आदी  लोग मौजूद रहें ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *