[object Promise]
पडरौना कुशीनगर : कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के सिधुआ बाजार में बीती रात प्रतिबंधित पशु यानी बछड़े को कसाई के हाथ बेचे जाने के नियत से बाजार में ही एक घर के निकट छिपाकर रखे पशु को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया । हालांकि बछड़े को छिपाकर रखने वाले अज्ञात पशु तस्कर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए,जबकि बछड़े को ही पालने के लिए पुलिस ने ग्रामीणों को दे दिया है ।
जानकारी के अनुसार उक्त कोतवाली थाना क्षेत्र के सिधुआ बाजार मां काली मंदिर के निकट एक घर के पीछे अज्ञात पशु तस्करों द्वारा कसाईओ के हाथों बेचने के फिराक में पहले से ही उक्त घर के निकट छिपा कर रखे थे,कि ग्रामीणों बछड़े की आवाज सुनकर बछड़े को वहां से लेकर स्थानीय सिधुआ चौकी पुलिस के हवाले कर दिया । इस दौरान चौकी पुलिस ने उक्त बछड़े को ग्रामीणों को पालने के लिए सौंप दी,हालांकि पशु तस्कर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए । सिधुआ बाजार के ग्रामीणों की मानें तो चर्चा है कि उक्त पशु तस्कर सिधुआ बाजार के ही रहने वाले व्यक्ति थे । सूत्रों की मानें तो बछड़े को पहले से ही का कसाई के हाथों बेचे जाने के फिराक में बछड़े को एकांत जगह बांधने वाले दो अज्ञात व्यक्ति सिधुआ बाजार के ही निवासी बताएं जा रहे थे ।
Leave a Reply