कुशीनगर में एयरपोर्ट पर आने वाले नेताओं के लिए बना नियम 

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर । कुशीनगर के कसया स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाईपट्टी के रनवे पर विभिन्‍न राजनीतिक दलों के स्‍थानीय नेताओं के प्रवेश को लेकर नया नियम बन गया है। किसी भी दल के बड़े नेता के एयरपोर्ट पर पहुंचने से दो दिन पूर्व राजनीतिक दल के दस लोगों का एयरपोर्ट के गेस्ट हाउस में प्रवेश के लिए परिचय पत्र जारी कराना होगा। इसके लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया ने पत्र जारी किया है।
संयुक्त सचिव के निर्देश पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया अभिषेक पांडेय ने पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर लोकसभा चुनाव के दौरान किसी भी राजनेता व विशिष्ट लोगों के पहुंचने पर स्वागत के लिए एयरपोर्ट के रनवे पर किसी भी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के पहुंचने पर रोक लगाई गई है।
उन्होंने राजनैतिक दलों उम्मीदवार व आयोजनकर्त्ताओं को बड़े नेताओं के पहुंचने के दो दिन पूर्व दस व्यक्तियों की सूची उपलब्ध कराकर एयरपोर्ट के गेस्ट हाउस तक पहुंचने के लिए परिचय पत्र जारी कराने का निर्देश दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *