पडरौना,कुशीनगर : ईद मिलादुन्नबी का त्योहार आज 10 नवम्बर को मनाया जाएगा। तिथि नजदीक होते इसे लेकर गांव में विशेष साफ – सफाई,की मांग की थी। इस सिलसिले में पडरौना विकास खंड के बसहिया बनवीरपुर गांव के प्रधान प्रतिनिधि ने मोहम्मद कलीम ने गांव के विभिन्न टोले पर विशेष सफाई कर्मियों को लगाकर गंदगी से पटी नालियों को साफ सफाई कराया है ।
जबकि त्यौहार से पहले ही प्रधान प्रतिनिधि अपने मोहल्ले से लेकर अन्य मुस्लिम मोहल्ले में सफाई के कार कराते चले आ रहे थे। उधर पूर्व प्रधान प्रतिनिधि वाजिद अली के घर के निकट सफाई कार्य नहीं हो सका था ? एसे में ग्राम प्रधान को जानकारी होते ही उक्त मोहल्ले में भी सफाई कराने का कार्य किया है ।
Leave a Reply