[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : जिला मुख्यालय पर गन्ना किसानों समेत आम लोगों की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने गुरुवार को सरकार के खिलाफ तेवर दिखाया। सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी के बीच कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पर गन्ना फूंककर प्रदर्शन किया। जिले भर के जुटे कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंप कर लोगों की समस्याओं को दूर करने की मांग की है।
कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश के गलत नीतियों के चलते उत्तर प्रदेश का किसान समेत हर तबका परेशान है। कुशीनगर गन्ना बहुल क्षेत्र होने के चलते यहां के किसान नगदी फसल गन्ना पर निर्भर हैं, लेकिन पीएम मोदी ने चुनाव में पडरौना चीनी मिल चलाने की घोषणा करने के बावजूद पडरौना समेत अधिकांश चीनी मिले बंद हैं। ऊपर से किसानों को सप्लाई टिकट व बकाया गन्ना मूल्य की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इससे किसान अपने बेटियों की शादी तक नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद युवाओं को नौकरी नहीं मिलने के चलते सड़कों पर घूम रहे हैं। जिले में दिनदहाड़े अपराध बढ़ा है। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
Leave a Reply