कुशीनगर में अचानक विदके हाथी के हमले से गंभीर रूप से घायल हुआ व्यक्ति

[object Promise]
रिपोर्ट उपेंद्र कुशवाहा
कुशीनगर : जिले में हाटा नगर के गोरखपुर तिराहे पर रविवार की शाम एक हाथी अचानक बिदक गया। हाथी के हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं हाथी ने एक बाइक को भी निशाना बनाया। इस दौरान एक पत्रकार हाथी के हमले से बाल बाल बचे। महावत ने किसी तरह हाथी को अपने कब्जे में किया। पुलिस ने घायल व्यक्ति को सीएचसी हाटा पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
रविवार की शाम नगर के एक व्यवसायी की हाथी को महावत लेकर फोरलेन के सर्विस रोड से कस्बे की ओर आ रहा था। गोरखपुर तिराहे पर स्थित एक मिठाई की दुकान के सामने खड़े रामपुर बुजुर्ग निवासी रामप्रीत को देख हाथी बिदक गया। सूड़ से उठाकर उसे पटकने ही वाला था कि हाथी व रामप्रीत के बीच खड़ी पत्रकार गंगासागर शुक्ल की बाइक गिर जाने पर हाथी बाइक को उठाकर पटकने लगा, जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *