[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : मौसम ने अंगड़ाई ली तो हवाओं ने भी रुख बदल दिया है। सामान्य रही ठंड अचानक लोगों को ठिठुराने लगी है। पछुआ हवा के कारण गलन बढ़ने से बच्चे और बुजुर्ग घरो में दुबके रहे। बच्चों की सड़कों पर दिखने वाली चहलकदमी पूरे दिन दीवारों के बीच कैद रही। ठंड से बीमारी के चपेट में कोई न आए। बुजुर्गों को बाहर निकलने पर पहरा लग गया है। तेजी से लुढ़क रहे पारा से सहमे लोग दिन ढलते ही घरों में कैद होने को विवश हुए। देररात खुलने वाली दुकानों में ताला घंटों पहले ही जड़ दिया गया।
सार्वजनिक स्थलों पर नहीं जले अलाव
नहर की पटरी व सार्वजनिक स्थलों पर ठंड से ठिठुर रहे लोग कागज व गत्ता जलाकर बचाव कर रहे हैं। पडरौना नगर व जिले के अन्य उप नगर,कस्बा व ग्रामीण क्षेत्र के चौराहों पर अलाव न की व्यवस्था नहीं दिखी। रिक्शा चालक मनोज,रहीम,लल्लन ने अलाव जलाने की मांग की
ऊनी बाजार का बढ़ा ताप
ठंड बढ़ते ही ऊनी कपड़ों की दुकानों पर पूरे दिन चहल-पहल रही। जगह-जगह लगे सेल में हर वर्ग के लोग खरीद के लिए पहुंचे। जैकेट,मफलर,दस्ताना, मोजा, हाफ व फूल स्वेटर ही नहीं रजाई खरीदने,बनवाने के लिए भी दुकानों पर भीड़ देखी गयी।
लकड़ी व कोयला की खरीद बढ़ी
लकड़ी व कोयला कारोबार पर ठंड का सीधा असर दिखा। कोयले की बिक्री में दो गुने की बढ़ोतरी हुई। कारोबारी संजय बताते हैं कि गुरुवार को सुबह से ही सूखी लकड़ी की बिक्री चढ़ाव पर रही। लोग जरूरत के हिसाब से 5 से 50 किलो तक सूखी लकड़ी खरीद कर ले गए। अशोक ने बताया कोयला के कारोबार का ग्राफ तेजी से उछाल की ओर बढ़ रहा है।
Leave a Reply