[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : आस्था का महापर्व छठ को लेकर को जनपद समेत विभिन्न छठघाटों में साफ- सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। छठ पूजा समिति के सदस्यों द्वारा छठ घाट में व्रतियों को किसी भी तरह की परेशानी नही हो जिसको लेकर नहरों में जेसीबी लगाकर मेड़ बनाई जा रही है। जेसीबी लगाकर सभी छठ घाटों की सफाई जोर शोर से कराई जा रही है।
एसे में पडरौना नगर से सटे सिधुआ बाजार स्थित छठ घाट पर बसहिया बनवीरपुर गांव से जुड़े प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद कलीम ने कहा कि छठ पर्व में व्रतियों को किसी भी कीमत पर कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। छठ घाट पर व्रतियों के लिए घुटने तक पानी, पहुंच पथ का निर्माण, प्रकाश की व्यवस्था और विधि व्यवस्था दुरुस्त कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी छठ घाट को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा।
Leave a Reply