[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक पंद्रह वर्षीय किशोरी के साथ छेड़खानी व दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस आरोपी पड़ोसी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के वजाय घटना की जांच के नाम पर पीड़ित के परिवार पर आरोपी के परिजनों से समझौता की दबाव डलवा रही है, और किशोरी की आबरू की कीमत लगाव रही है।जबकि किशोरी ने अपने पिता के साथ स्वयं पुलिस अधीक्षक से मिलकर आपबीती बताई थी तो कप्तान ने उसे न्याय की आस दिलाकर थाने भेज दिए थे। पुलिस के इस कार्यवाही से पूरे क्षेत्र में पुलिस की भद्दी पीट रही है और आमजन में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लोग उठा रहे है।
मालूम हो कि थाना क्षेत्र के बगल के एक गांव में कक्षा नौंवी में पढ़ने वाली छात्रा के साथ उसी गांव के शिक्षक ने बदनीयती से उस समय उसे पकड़ कर दुष्कर्म का कथित प्रयास किया। जब वह उनके यहाँ प्रतिदिन के तरह अपने घर से दूध देने उनके घर बीते 21 दिसम्बर की शाम करीब छः बजे गयी थी। परिजनों से आपबीति बताने पर पीड़ित छात्रा के पिता व उक्त शिक्षक से हाथपाई भी हुआ। यूपी 100 पुलिस दोनों पक्ष को थाने लायी। तो थाने पर एक दरोगा के मार्फ़त से इज्जत का हवाला देकर मामले को समझौता करने की बात होने लगी। बदले में किशोरी की आबरू की कीमत भी उक्त दरोगा ने चालीसा हजार लगा दी।
लेकिन मामला तय न होने पर दरोगा ने आरोपी शिक्षक को शांति भंग में चालान कर दिया व पीड़िता के पिता को थाने से भगा दिया। पीड़िता व उसके पिता ने कार्यवाही के लिए बीते 24 दिसम्बर को पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर पुलिस की शिकायत की व कारवाही की मांग तो पुलिस अधीक्षक ने पीड़िता को यह आश्वासन देते थाने भेज दिया कि “जाओ कार्यवाही होगी”।लेकिन थाने पर जवाब मिला की अभी जांच जारी है।जाओ समझौता कर लो। जब इस सबंध में थानाध्यक्ष संजय मिश्र से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।शिकायत सही मिलने पर अवश्य कार्यवाही होगी।
Leave a Reply