[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर। भारत सरकार ने मिजिल्स रूबेला खसरा नामक दो जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान की शुरूआत की है। यह टीकाकरण अभियान 26 नवम्बर 18 से शुरू होगा। जिसमें 9 माह से 15 वर्ष तक के लगभग साढे तेरह लाख बच्चों मे टीकाकरण कराए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। टीकाकरण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है।
उक्त बातें शुक्रवार को कलेक्टेट सभागार मे मिजिल्स रूबेला टीकाकरण अभियान की सफलता के लिए समस्त जिम्मेदारो की बैठक को सम्बोधित करते हुए सीएमओ हरिचरण सिह ने कही। उन्होने कहा कि मिजिल्स एक जानलेवा बीमारी है और जिसे 2020 तक पूरे भारत से एलिमिनेट कराने का लक्ष्य है। इस नियमित टीकाकरण अभियान मे सभी सरकारी व अर्द्ध सरकारी स्कूल मे पढने वाले बच्चों को खसरा जैसे जानलेवा बीमारी से बचाव हेतु बौद्धिक जानकारी दी जायेगी ताकि यह टीकाकरण अभियान सफल हो सके।
सीएमओ सिंह ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने हेतु 9 माह से 15 वर्ष तक के सभी बच्चो का टीकाकरण अवश्य कराए। अगर किसी बच्चो को मिजिल्स का टीका पूर्व मे लगा है। उसे भी इस अभियान मे टीका लगना आवश्यक है। बैठक मे समस्त एबीएसए, सीडीपीओं, ए0डब्लू0डब्लू0, आशा, एएनएम, स्टार्फ नर्स, एचबी, फर्मासिष्ट, एलटी आदि मौजूद रहे |
Leave a Reply