कुशीनगर : मतदान कराने के लिए कर्मचारीयों की कमी को लेकर शिक्षा मित्रों को चुनाव ड्यूटी में लगाने के अनुमति मांगी

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर । जिले में लोकसभा चुनाव कराने में मतदान अधिकारियों के लिए कर्मचारी कम पड़ रहे हैं। बहुत संभव है कि अब इनकी कमी को शिक्षा मित्र दूर करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने दो हजार शिक्षा मित्रों को चुनाव ड्यूटी लगाने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी से अनुमति मांगी है। अनुमति मिलने पर इनकी ड्यूटी लगेगी। अभी तक आयोग ने शिक्षा मित्रों को मतदान अधिकारी द्वितीय के लिए रिजर्व में रखने का निर्देश दिया है।
जिले में पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारियों के लिए करीब 15 हजार से अधिक कर्मचारियों की जरूरत है। मगर जिले में इनकी कुल संख्या ही 14 हजार के करीब है। चुनाव में मतदान अधिकारियों की कमी को देखते हुए दो हजार शिक्षा मित्रों को चुनाव ड्यूटी लगाने के लिए जिला प्रशासन प्रस्ताव तैयार कर मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेज रहा है। प्रस्ताव पर मंजूरी मिली तो जिले के दो हजार शिक्षा मित्रों को चुनाव ड्यूटी में लगाया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने शिक्षा मित्रों को रिजर्व में ड्यूटी लगाने के लिए निर्देश दिया है।
लोकसभा निर्वाचन में मतदान अधिकारियों की कमी है। इसको पूरा करने के लिए शिक्षा मित्रों की ड्यूटी लगाने के लिए आयोग को पत्र भेजा जा रहा है। आयोग से मंजूरी मिली तो शिक्षा मित्रों की ड्यूटी लगेगी।
विन्ध्यवासिनी राय,एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *