[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : कदम-कदम पर रमजान की रौनक बिखरी हुई है। सहरी और इफ्तार के वक्त सिरों पर सजी टोपियों के साथ रोजेदारों के चेहरों पर रौनक देखते ही बनती है।अल्लाह इबादत के साथ रविवार को सातवें रोजा पूरा हुआ। मस्जिदो,दरगाहों और घरों में एक से बढ़कर एक व्यंजनों के साथ रोजा इफ्तार हुआ और दिल से दुआएं मांगी गई। इसके साथ ही मस्जिदों में इबादत के लिए इबादतगारों की भीड़ उमड़ी रही। रमजान की विशेष नमाज के प्रति भी रोजेदारों को उत्साह देखते ही बनता है। पडरौना शहर की लगभग सभी मस्जिदों में तरावीह की नमाज हो रही है। जहां सैकड़ों की संख्या में रोजेदार इबादत करते देखे जा सकते हैं। 41 के पार गर्मी का पारा रोजेदारों का इम्तेहान ले रहा है लेकिन रोजेदारों की शिद्दत इस मुश्किल के सामने भी मजबूती से खड़ी है और भीषण गर्मी में रोजेदार रोजा रख रहे हैं।
पडरौना शहर में रात में दिखती है रौनक
पडरौना कनगर के छावनी मस्जिद,पोस्ट ऑफिस के निकट, साहबगंज मोहल्ले के शनि देव मंदिर के बगल आदि ग्रामीण क्षेत्रों मे सहरी के लिए खास इंतजाम में मिलता है। पडरौना नगर के छावनी स्थित मस्जिद वाले इसके लिए विशेष तैयारी करते हैं चूंकि इस इलाके में अल्पसंख्यकों के लिए बकायदा होटल है जहां पडरौना शहर के लोग खाने पीने के लिए आते रहते हैं। इसलिए सहरी का खास इंतजाम रहता है। चाय डबल रोटी,दूध,अंडा,बंद मक्खन,सेवई सहित तमाम सहरी के आइटम मिल जायेंगे। वहीं पडरौना शहर में सहरी के वक्त बिकने वाली बिरयानी की चर्चा जोरों पर है। आसपास के मोहल्लों से लोग बिरयानी का मजा लेने पडरौना करके ही कट कुटकुईया मोड़ राज बिरयानी पर जरूर जुटते हैं।
Leave a Reply