कुशीनगर : भाजपा लोकसभा प्रभारी विजय कुमार दुबे का पडरौना में स्वागत

[object Promise]

पडरौना,कुशीनगर। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष निर्णय द्वारा कुशीनगर के पूर्व विधायक विजय दूबे को लोकसभा प्रत्याशी बनाये जाने के पहले दिन जनपद के जिरोमिल से प्रवेश करते ही हरकदम चौक चौराहों पर ढ़ोल ताशो और सिंघे की गूंज से जिला गूंज गया।

लोकसभा कुशीनगर के भाजपा प्रत्याशी विजय दूबे के स्वागत में चौक चौराहों पर नुक्कड़ बना कर खड़े लोगों द्वारा फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।इस क्रम में कुशीनगर सदर मुख्यालय विजय दूबे की कारवां पहुचते ही लोगो ने हाथोहाथ लिए मालाओं से लाद कर जबरजस्त सम्मान दिए।इसके आगे रिलायंस पेट्रोल पंप, छावनी,गायत्री मंदिर,कठकुइयाँ चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित नगर के सम्मानित व्यापारियों ने स्वागत किया।अगली कड़ी में पडरौना नगर के हृदय स्थली सुभाष चौक पर नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल सहित शहर के प्रतिष्ठित व्यापारियों द्वारा व्यवस्था की गई मंच पर अपने भावी सांसद प्रत्याशी का जोरदार स्वागत अभिनंदन किया।मंच से उपस्थित सैकड़ो की भीड़ को संबोधित करते हुए दूबे ने कहा कि मैं मैं दिल्ली और ऐसीमेड कल्चर वाला नही हूं आपके बीच रहने वाला चौकीदार हूं।मैं यह विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आप सबका आशीर्वाद मिला तो मैं संकल्प खाकर कह रहा हूं जनपद में कही भी लाचार मजबूर लोग बुनियादी हकों के लिए तड़पेगे नही न ही पुलिस जुर्म और ज्यादती चलेगी कुशीनगर में रामराज्य कायम करवा कर ही दम लूंगा।
इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही,कसया के विधायक रजनीकांत त्रिपाठी,राजेश्वर सिंह,विजय प्रकाश दीक्षित ,नपा अध्यक्ष विनय जायसवाल,संजय सिंह उर्फ मुन्ना,मनीष जायसवाल,दीपक जायसवाल,अंकित लोहिया सहित सैकड़ो कार्यकर्ता,गणमान्य नागरिक व व्यापारी मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *