[object Promise]
रिपोर्ट उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : जिले के रामकोला थाना क्षेत्र फिरारी घोड़सी गांव के नागा बाबा पोखरे के समीप सुनसान जगह पर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह रामकोला स्थित एसबीआई बैंक से 10 हजार रुपये निकालकर घर जा रहा था, इसी दौरान बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गयी। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के दामोदरी गांव निवासी सत्तन पटेल उम्र 52 वर्ष सुबह नौ बजे रामकोला कस्बे में स्थित एसबीआई की शाखा से रुपये निकालने गया था। बैंक से भुगतान लेने के बाद वह घर लौट रहा था। तभी फिरारी घोड़सी गांव के नागा बाबा पोखरे के समीप अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी तब हुई जब राहगीर उधर से गुजर रहे थे। मौके पर पहुंच पुलिस ने मृत सत्तन के जेब की तलाशी ली तो उसके पास से 10197 रुपये मिले। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
Leave a Reply