कुशीनगर : बसहिया के मुसलमानों ने फूंका आतंकवाद का पुतला

[object Promise]
पडरौना, कुशीनगर : पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले में देश के वीर जवानों की शहादत में रविवार को पडरौना नगर से सटे सिधुआ बाजार क्षेत्र के बसहिया गांव के मुस्लिम संगठनों द्वारा जुलूस निकाल आतंकवाद का पुतला फूंका गया। बसहिया गांव के अल्पसंख्यकों में आतंकवाद को समाप्त करने के आंखों में ज्वाला भड़क उठा। इस दौरान बाजार मे जूलूस निकाल आतंकवाद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
जिसमें बसहिया गांव के ग्राम प्रधान मोहम्मद कलीम के नेतृत्व में आए मुसलमानों में कुरैशी बिरादरी के लोगों ने पाकिस्तान, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए । ग्राम प्रधान मोहम्मद कलीम ने कहा कि वीर जवानों को धोखेबाजी से कायराना हरकत कर मारने वाले आतंकवादियों को सीने में गोली से भून राख करने की जरूरत है। जुलूस बसहिया से निकल,नौका टोला,घुमते हुए पुनः बसहिया मे आकर समाप्त हुआ। इस मौके पर,बाबर अली,हीरा बाबू,अयूब अंसारी,शादाब अंसारी,सरफराज सरफुद्दीन आदि मौजूद रहे |

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *