कुशीनगर : फोरलेन पर महिला के शव को रात भर रौंदते रहे वाहन

[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर :  जिले के गोरखपुर-हाटा के बीच फोरलेन स्थित मझना नाला चौराहे के पास मंगलवार की पूरी रात वाहन एक महिला के शव को रौंदते रहे। इस महिला की इसी जगह किसी वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई थी और रात हो जाने के कारण शव को किसी ने हटवाया नहीं था।
फोरलेन स्थित मझना नाला पुल चौराहे के पास मंगलवार की देर रात एक महिला सड़क हादसे की शिकार हो गई थी। हादसे में महिला की मौत हो गई थी। देर रात हो जाने के कारण महिला का शव हाईवे पर ही पड़ा रहा। इसके बाद रास्ते से होकर गुजरने वाले वाहन शव को रौंदते रहे। रात भर वाहनों से कुचलने के कारण शव हाईवे पर दूर-दूर तक टुकड़ों में बिखर गया था। बुधवार की सुबह लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के टुकड़ों को इकट्ठा करवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। काफी कोशिशों के बाद भी मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *