[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : जनपद के पडरौना नगर के समीप स्थित जिला मुख्यालय पर आज सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय के कंपाउंड में एक फरियादी ने न्याय नहीं मिलने से आजिज आकर हत्या की नीयत से डीएम के कार्यालय पर तैनात सुरक्षा गार्ड के ऊपर भुजाली से ताबड़तोड़ पर प्रहार कर दिया। ऐसा देख कलेक्ट्रेट परिसर में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। वहां के दुकानदार भागने लगे।
वहां तैनात होमगार्ड सहित लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए उसे पकड़ लिया, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जिला अधिकारी पुलिस अधीक्षक ए,एसपी सीओ पडरौना ,कोतवाल पडरौना ने घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया, लेकिन खबर मिली है कि गार्ड की रास्ते में ही मौत हो गई है।वही आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर मुलाहिजा कराने में जुटी हुई है। इस बावत पूछे जाने पर जिलाधिकारी ने कहा जो भी हुआ है वह अत्यंत दुखद है आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। जबकि चर्चा है कि उसकी रास्ते में ही मौत हो गयी।लेकिन इसकी पुष्टि अधिकारिक तौर पर समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। जिलाधिकारी कार्यालय पर पीएसी के जवानों को तैनात कर दिया गया है। आरोपी द्वारा प्रयुक्त आलाकत्ल गड़ासे को भी बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर मामले की तहकीकात में जुटी हुई हैं।
घटना के बावत मिली जानकारी के अनुसार सुदामा गुप्ता उम्र लगभग 40 बर्ष पकहां गांव के कसया थाना क्षेत्र का निवासी है, जो अपने सुरक्षा गार्ड साथी रघुवर के साथ कलेक्ट्रेट पर ड्यूटी बजा रहा था।
इसी दौरान नेबुआ नौंरगिया थाना क्षेत्र के पचपेड़ा के टोला बैरिया निवासी इनायत उम्र लगभग 35 वर्ष जो किसी फरियाद को लेकर जिला अधिकारी के यहां आता जाता था ,लेकिन उसे न्याय नहीं मिल पा रहा था । बताया जा रहा है कि वह अपने समस्याओं को निस्तारण को लेकर एक बार धरना भी दिया था । आज दोपहर लगभग एक बजे उस समय अफरा तफरी मच गई जब इनायत झोले में गड़ासे लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचा और सुरक्षा कर्मियों के पास घंटों बैठा रहा उसके पश्चात वह अचानक झोले से भुजाली निकाली और गार्ड सुदामा की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिया,जिससे लहूलुहान होकर जमीन पर गिर वह बेहोश हो गया।
घटना की सूचना पर पहुंचे जिला अधिकारी अनिल कुमार सिंह ,पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार पांडे, एसपी हरि गोविंद मिश्र, सीओ नीतीश प्रताप सिंह, कोतवाल विजय राय सिंह ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने जांचोपरांत हालत को नाजुक बताते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया ।इस घटना को लेकर लोगों द्वारा तमाम तरह की अटकलें भी लगाई जा रही है । बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज जाते समय सुदामा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया ,लेकिन अभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। यह घटना पुरे जनपद में आग की तरह फैल गई , जिससे जिला अस्पताल पर लोगों का भी भारी जमावड़ा लग गया।
आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर मुकदमा पंजीकृत कर अगली कार्यवाही में जुटी हुई है। इस बावत पुछे जाने पर पुलिस अधीक्षक ने बताया की आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे जेल भेज दिया जायेगा।
Leave a Reply