[object Promise]
कुशीनगर। जिले के कसया क्षेत्र के ग्राम सिरसिया खोहिया बड़े टोले पर एक युवक व युवती का शव फंदे से लटका मिला। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने इसकी सूचना एसओ को दी।
पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती बगल के गांव की रहने वाली बताई जा रही है, जो इस गांव में अपने किसी रिश्तेदार के यहां रहती थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध की चर्चाएं जोरों पर हैं।
गुरुवार की सुबह गांव के बड़े टोले पर गांव निवासी रामू यादव के 22 वर्षीय बेटे मानवेन्द्र व एक युवती का फंदे से झूलता हुआ शव मिला। दोनों का शव मृतक के घोठे पर बने घर में मिला। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
घटनास्थल पर पहुंचे एसओ अतुल्य कुमार पांडेय व कुशीनगर चौकी प्रभारी ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने लोगों से घटना को लेकर पूछताछ की। लोगों के अनुसार युवती व युवक के बीच मधुर संबंध था। वह बगल के गांव की रहने वाली थी और यहां अपने रिश्तेदारी में रहती थी।
Leave a Reply