[object Promise]
कुशीनगर : जिले की सेवरही पुलिस ने महत्वपूर्ण कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने अपमिश्रित शराब का कारोबार करने वाले इनामी सेवरही कस्बे के निवासी अरविन्द उर्फ छेदी को दबोच लिया। इसके उपर आईजी स्तर से 50 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस ने इसके कब्जे से एक ड्रम स्प्रीट, 50 लीटर अपमिश्रित शराब, लग्जरी वाहन एवं कट्टा-कारतूस बरामद किया है।
एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि एएसपी गौरव बंशवाल व सीओ तमकुहीराज राणा महेन्द्र प्रताप के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत सेवरही थाने की पुलिस अपराधियों की टोह में लगी हुई थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने खलवा टोला में पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान 50 हजार के इनामी अरविन्द उर्फ छेदी निवासी वार्ड नं. 9 गांधीनगर सेवरही के रूप में हुई। इसके उपर 50 हजार का इनाम आईजी गोरखपुर द्वारा घोषित किया गया था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक ड्रम स्प्रीट (लगभग 220 लीटर), 50 लीटर अपमिश्रित शराब, 600 ग्राम नौसादर, कट्टा-कारतूस एवं तस्करी में प्रयोग किये जाने वाले लग्जरी वाहन बरामद किया गया। अरविन्द के खिलाफ सेवरही एवं तरयासुजान थाने में शराब तस्करी एवं अन्य मामलों में कई मुकदमें पंजीकृत हैं, जिसमें वह वांछित चल रहा था।
……………..
अरविन्द उर्फ छेदी का अपराधिक इतिहास
1-मुअसं.-28/10 60 आबकारी अधिनियम सेवरही
2-मुअसं.-89/10 60 आबकारी अधिनियम सेवरही
3-मुअसं.-55/12 60 आबकारी अधिनियम सेवरही
4 -मुअसं.-482/12 60 आबकारी अधिनियम सेवरही
5-मुअसं.-32/13 41/411,379 आईपीसी सेवरही
6-मुअसं.351/13 ¾ गुण्डा अधिनियम सेवरही
7-मुअसं. 200/14 60 आबकारी अधिनियम सेवरही
8-मुअसं.-461/14 60 आबकारी अधिनियम सेवरही
9-मुअसं.183/17 60आबकरी अधिनियम व 272 आईपीसी सेवरही
10-मुअसं.073/18 3/25 आर्म्स एक्ट सेवरही
11-मुअसं. 087/18 147/323 आईपीसी सेवरही
12-मुअसं. 321/18 60/63 आबकारी एक्ट सेवरही
13-मुअसं. 57/19 60 (क) आबकारी अधिनियम व 272 आईपीसी तरयासुजान
14-मुअसं.67/19 60 (क) आबकारी अधिनियम व 272 आईपीसी तरयासुजान
15-मुअसं.072/19 60/63 आबकारी अधिनियम व 272 आईपीसी सेवरही
Leave a Reply