[object Promise]
रिपोर्टर – उपेन्द्र कुशवाहा
कुशीनगर । पडरौना कोतवाली के ग्राम भिस्वा सरकारी निवासी एक दवा व्यापारी की सोमवार की रात बदमाशों द्वारा किसी नुकीले हथियार से गर्दन पर घोप कर मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हाउस भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित परिजनों के नामजद तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर 8 लोगों को अभियुक्त बनाया है,तीन को गिरफ्तार कर बाकी अभियक्तों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है । डाक्टरों ने यह हत्या गोली लगने से नहीं किसी नोकिले गुप्ती जैसे हथियार से करने की पुष्टी की है।
घटना के बावत मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी जयराम गौड़ उम्र लगभग 60 वर्ष जो कसया रोड स्थित बेसिक शिक्षा दफ्तर के समीप दवा व जनरल स्टोर की दुकान चलाते हैं, रात लगभग 7:00 बजे अपने वाईक से घर वापस जा रहे थे कि ज्यों ही एआरटीओ दफ्तर के समीप पहुंचे कि पहले से घात लगाए बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोक दी और गुप्ती से उनके गर्दन के दाहिने तरफ घोप दिया जिससे खून से लथपथ हो कर जमीन पर गिर बेहोश हो गए। वहां मौजूद लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही एसपी एएसपी पडरौना कोतवाल पीएसी के जवानों के साथ मौके पर पहुंच उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया ,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया ।
इस मामले में मृतक के पुत्र के तहरीर पर पुलिस ने भारतीय दंड विधान की धारा 302, 504 ,120 बी एससी एक्ट के तहत 8 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया है और अगली कार्रवाई में जुटी हुई है। पीएम रिपोर्ट में जयराम की हत्या की पुष्टि गुप्ती जैसे हथियार से हुई है।
इस बावत पूछे जाने पर सीओ नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द इस हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
इस बावत पूछे जाने पर सीओ नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द इस हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
Leave a Reply