[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : शहर में मंगलवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण संघ ने परशुराम जयंती पर एकता का मिसाल पेश की। शोभा यात्रा में गजब की एकजुटता प्रदर्शित हुई। संस्कृतियों की रक्षा और संवर्द्धन का संकल्प लिया गया। कई संगठनों ने जयंती पर महर्षि परशुराम को नमन किया।
अखिल भारतीय ब्राह्मण संघ ने पडरौना नगर के जूनियर हाईस्कूल में भगवान परशुराम को याद किया। इस दौरान अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा मनाए गए भगवान परशुराम जयंती की शोभायात्रा नगर के विभिन्न चौराहों से निकाल कर जूनियर हाई स्कूल में आकर संपन्न हो गया । इस मौके पर ग्राम अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में ब्राह्मणों के बच्चों को मदद मिलनी चाहिए।
उपाध्यक्ष हरिकेश दुबे ने कहा कि ब्राह्मण समाज को हर स्तर पर बुलंदी पर ले जाना है। शिक्षा, रोजगार और व्यवसाय के क्षेत्र में सर्वोच्च बनाना है। संचालन धनंजय शुक्ला ने किया। जबकि भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण के बाद मंत्रोच्चारण कर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा से जुड़े लोगों में अजय मिश्रा,जितेन्द्र दत्त पांडे,डॉ संजय मिश्रा,दुर्गा दयाल तिवारी,हरी कृष्ण तिवारी,आरके भट्ट,रतनेश पांडे,ब्रिज बिहारी मिश्रा,टीएन मिश्रा आदि लोग शामिल रहे ।
Leave a Reply