[object Promise]
रिपोर्टर – उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर। प्रशासनिक अधिकारी अपने कार्यों के प्रति लापरवाही करते देखे जा रहे हैं। जिसका जीता जागता प्रमाण वर्तमान समय में अंबे चौक से बेलवा चुंगी रोड की दुर्दशा है जिसे देखकर आने-जाने वाले लोगों की रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं कि कब किस समय गिर पड़ेंगे और कब एक्सीडेंट हो जाएगा। जबकि प्रदेेश के मुखिया महंत योगी आदित्यनाथ ने सत्ता संभालते रोड को गड्ढा मुक्त करने का निर्देश दिया था और उन्हींं के करीबी कहे जाने वाले पडरौना के नपा अध्यक्ष की नगरी का ये हाल है। नपााध्यक्ष ने आज तक उस सड़क को देखने का विचार ही नहीं किया।
बता दें कि जनहित को देखते हुए स्थानीय युवकों ने इस मार्ग को पक्की सड़क बनाने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी कुशीनगर के संज्ञान में अपने धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन के माध्यम से अवगत करा चुके हैं लेकिन अभी तक किसी भी अधिकारी को महसूस नहीं हुआ की वास्तव में यह सड़क बननी चाहिए या नहीं।
इन युवाओं ने जनहित को ध्यान में रखते हुए अपने व्यवसाय एवं शिक्षा को दरकिनार कर इस कदम को आगे बढ़ाया है। जबकि नगर पालिका अध्यक्ष एवं ईओ ने अभी तक इन युवाओं को आश्वस्त नहीं कर सके हैं। क्या वास्तव में यह सड़क शासन के नजर में एवं प्रशासन के नजर में ठीक है अगर ठीक है तो एक बार नगर पालिका अध्यक्ष एवं प्रशासनिक अधिकारियों को देखना चाहिए। बड़े बड़े वादे करने वाले नगर पालिका अध्यक्ष के लाखों की बजट से बनी सड़क को रखरखाव के वजह से आज यह सड़क मिट्टी में तब्दील हो गई है, आखिर इसकी भरपाई कौन करेगा ? धरना प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने प्रशासन का ध्यान अंबे चौक रोड की तरफ देने का अपने ज्ञापन के माध्यम से आग्रह किया है l
अगर ध्यान नहीं दिया गया तो यह धरना प्रदर्शन अनिश्चितकालीन चलता रहेगा। इस अवसर पर मोहम्मद सद्दाम हुसैन, शाहिद अली, गोलू शुक्ला, एजाज खान, इनायत अंसारी, अखिलेश कुशवाहा, इरशाद अंसारी, उस्मान अंसारी, अवध किशोर गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार, सुमित कुमार, सलाहुद्दीन, अमित कुमार, शाहिद लारी, सुशील तिवारी, चंदन जयसवाल, जितेंद्र जयसवाल, जावेद सिद्धकी, आजम, मोहम्मद आलम, मिंटू लारी एवं राकेश कुमार गौड़ इत्यादि युवाओं ने पक्की सड़क को बनवाने के लिए आज भी धरना प्रदर्शन पर बैठे हुए हैं। इस बाबत जब ईओ पडरौना से बात करना चाहा गया तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। नपा अध्यक्ष से भी बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका भी मोबाइल स्विच ऑफ मिला।
क्या कहती है पुर्व चेयरमैन,शिवकुमारी देबी
इस बाबत पूर्व नगरपालिका पडरौना के अध्यक्ष श्रीमती शिवकुमारी देवी से इसके बारे में संवादाता ने बातचीत किया तो उन्होंने बताया कि जब मैं चेयरमैन थी तो लाखों रुपए की लागत से तीन टुकड़ों में इस रोड को मैंने बनवाने का अथक प्रयास किया। इसका परिणाम यह रहा कि नगर में आवागमन सुचारू रूप से चलता रहा। यह नगर पालिका प्रशासन का दायित्व बनता है कि नगरपालिका के अंतर्गत आने वाले सभी सड़कों का देखरेख सुचारू रूप से करते रहना चाहिए ताकि नगर में आने-जाने वाले आम जनमानस को कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े।
Leave a Reply