कुशीनगर : पडरौना में सेंट थ्रेसेस स्कूल की छात्रा के पानी की बोतल में बीयर मिला

[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : महानगरों की तरह कुशीनगर जनपद के प्रतिष्ठित स्कूलों पर नशे की काली छाया पड़ने लगी है छात्र- छात्राएं बीयर जैसे नशे का सेवन करने लगी है जिले के प्रतिष्ठित सेंट थ्रेसेस स्कूल में एक छात्रा के पास से बीयर की कैन पाये जाने के बाद के बाद इस पुष्टि भी हो रही है एक छात्रा के पानी की बोतल में भी बीयर पाया गया है खुद सेंट थ्रेसेस स्कूल के प्रधानाचार्य ने कक्षा 9 की एक छात्रा के पास बीयर का कैन पाए जाने की पुष्टि की है ।
बताते चलें कि संगठित रैकेट द्वारा महानगरों के प्रतिष्ठित कॉलेजों के छात्र- छात्राओं को नशे का आदी बनाने की खबरें तो अक्सर आती रहती है लेकिन कुशीनगर जैसे पिछड़े जिले के पडरौना नगर स्थित प्रतिष्ठित कालेज सेंट थ्रेसेस में एक कक्षा 9 की छात्रा के पास महंगे बीयर का कैन पाए.जाने के बाद सबको चिंतित कर दिया है ?
सूत्रों के मुताबिक,7 सितंबर को कक्षा 9 की एक छात्रा के पास मौजूद बीयर को पानी के बोतल में डाल कुछ छात्राएं बाथरूम की ओर जा रहीं थी कि किसी तरह भेद खूल गया और स्कूल के प्रिंसिपल जॉन जोसेफ ने बीयर के कैन और पानी के बोतल को अपने कब्जे में ले लिया सेंट थ्रेसेस स्कूल के प्रिंसिपल जॉन जोसेफ ने बीयर की कैन व पानी की बोतल में बीयर पाये जाने की पुष्टि की है लेकिन असल चिंता की बात यह है कि छात्रा के पास बीयर की कैन पहुंची कैसे ? वैसे प्रिंसिपल का कहना है बीयर की कैन छात्रा घर से लायी थी लेकिन इसके बावजूद भी इसकी जांच गंभीरता से कराएंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *