[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : मारवाड़ी युवा मंच पडरौना की वार्षिक बैठक रविवार को हुई। इसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। चुनाव में संजय मारोदिया को अध्यक्ष और आलोक अग्रवाल मंत्री चुने गए। श्याम अतिथि भवन में हुई बैठक में सबसे पहले मंत्री अभिषेक अग्रवाल ने बीते वर्ष का आय-व्यय प्रस्तुत किया। अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने पूर्व के कार्यों को विस्तार से सदन के समक्ष रखा।
इसके बाद चुनाव अधिकारी राजेश टिबड़ेवाल की देखरेख में चुनावी प्रक्रिया शुरू की गई। शुरुआती चर्चा में ही आम सहमति बन गई और अध्यक्ष पद के लिए संजय मारोदिया व मंत्री पद के लिए आलोक अग्रवाल की ही दावेदारी सामने आई। प्रदीप चहाड़िया की अध्यक्षता में हुई बैठक में चुनाव अधिकारी ने दोनों पदों पर सर्वसम्मति से चुनाव होने की औपचारिक घोषणा करते हुए पदाधिकारियों के नामों का एलान किया।
Leave a Reply