कुशीनगर : पडरौना में पूर्व केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री ने रिक्शा चलाकर बंद कराईं दुकानें

[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : महंगाई के विरोध में कांग्रेस द्वारा आयोजित भारत बंद के दौरान कुशीनगर जिले के पडरौना शहर में पूर्व केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह ने रिक्शा चलाते शहर की दुकानों को बंद कराया। राज दरबार से रिक्शा चलाते पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ निकले पूर्व मंत्री दुकानें बंद कराते हुए शहर के तिलक चौक, मेन बाजार, सेंट्रल बैंक रोड, धर्मशाला रोड एवं मुख्य मार्ग होते हुए सुभाष चौक पहुंचे।

यहां से सभी कांग्रेसी वापस लौट गए। जिले में भारत बंद का मिला-जुला असर रहा। पडरौना, सेवरही और हाटा में दोपहर 12 बजे तक दुकानें बंद रहीं। कसया में भी बंद का आंशिक असर रहा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *