[object Promise]
रिपोर्ट उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : चैत्र नवरात्र अवसर पर पडरौना नगर के तिलक चौक पर बुधवार की रात्रि में 8,बजे से आज भगवती जागरण कार्यक्रम किया जायेगा । जागरण कार्यक्रम में बिग गंगा टीवी सारेगामापा लिटिल चैंप्स रंग पुरवइया के उपविजेता गायक श्रेयांश मिश्रा भजन मंडली के साथ शामिल होंगे। जबकि गोरखपुर के महिला भजन गायिका शिवांगी सिंह भी अपने भजनों की बरसात लेकर आ रही हैं,वहीं दूसरी ओर बनारस से आने वाली झांकी की टीम से जुड़े कलाकार एक से बढ़कर एक अद्भुत झांकी की प्रस्तुति करेंगे।
इसके अलावा बिहार के गायक वीरसेन सूफी व रबिराज साहित एंकर अरशद राज अपने भजनों से भक्तों का मन मोहने का काम करेंगे। हालांकि इस जागरण प्रोग्राम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह के अलावा के पूर्व नगर पालिका के चेयरमैन शिव कुमारी देवी होंगी । उक्त जानकारी मां ज्वाला जागरण मंच पडरौना की ओर से अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है |
Leave a Reply