[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : चैत्र नवरात्र के अगले दिन देवी मंदिराें में आस्था का सैलाब उमड़ा। सुबह से ही मंदिराें में मैया के जयकारे गुंजायमान होने लगे। नवमी वाले अगले दिन मंदिराें में देवी मां की झांकियां भी सजाई गईं। पडरौना नगर के दुर्गा मंदिर मंदिर में आए श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। इस दौरान रविवार को देर शाम से लेकर रात तक नगर समेत आसपास से जुड़े भक्तों ने दुर्गा मंदिर पहुंच भंडारे में शामिल होकर भंडारे का आनंद उठाया ।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह व नगरपालिका पडरौना के पूर्व अध्यक्ष शिवकुमारी देवी,मनोज मद्धेशिया,प्रीतम साहा किशन जायसवाल,पप्पू जायसवाल, संजीव शाहा,दीपेंद्र पूरी,
अभिषेक मद्धेशिया,बंटी मद्धेशिया,सुबाष जायसवाल,जयप्रकाश चौरसिया, पसुरेंद्र चौरसिया,गोबिन्द मद्धेशिया समेत आदि लोग मौजूद रहे।
Leave a Reply