[object Promise]
पडरौना, कुशीनगर । नेबुआ नौरगिया थाना के पुलिस द्वारा ज्यादती के खिलाफ जई छपरा गांव मे एक परिवार शुक्रवार को दो सूत्रीय मांगों को लेकर आमरण अनशन व भुख हडताल शुरू कर दिया है। जिसमें उसके साथ छोटे बच्चे और महिलाएं भी शामिल है। अनशन पर बैठे अनशकारी रामनाथ गुप्ता का दो सूत्रीय मांग है कि वह अपनी जमीन पर बाउन्ड्री के अंदर मकान बनवाया है।
जिसमे सीढी के उपर द्वितीय छत बनवाने पर उसके बगलगीर के कुछ दंबग किस्म के लोगो द्वारा मकान हडपने के नियत से अनावश्यक हस्तक्षेप करने के साथ मारपीट व गाली गलौज किया जा रहा है । जिसके वजह से वह अपने मकान मे फाटक लगवाने के साथ अन्य कार्य नही करा पा रहा है।
जिसकी शिकायत रामनाथ ने जिलाधिकारी, एसडीएम, पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र सौपकर कार्रवाई की मांग भी कर चुका है। जिसमे उच्चधिकारियों ने नेबुआ नौरगिया पुलिस को मौके पर जाकर तत्काल निस्तारण करने का आदेश भी लिखित दे रखा है। उसके बाद भी पुलिस लगातार दौरा रही है। पुलिस द्वारा थाने से खदेड़ भी दिया जा रहा है।
कार्रवाई नही होने के दशा मे अमरण अनशन एंव भूख हडताल शूरु किया है। साथ ही चेतावनी दे रखा है कि यदि न्याय नही मिला तो आत्मदाह कर लूगाँ। समाचार लिखे जाने तक कोई जिम्मेदार मौके पर नही पहुच सका था। इस सम्बन्ध मे थानाध्यक्ष सुनील सिंह का कहना है कि हमको जानकारी नहीं है , भूमि सम्बन्धित मामला राज्सव का है। एसडीएम के पास वे सब जाएं।
Leave a Reply