[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : बुधवार को नगर के विभिन्न मोहल्लों से निकले कांवरियों ने जटहा बाजार स्थित नारायणी नदी जल भरकर पडरौना आने के बाद जूनियर हाईस्कूल में रात्रि विश्राम के बाद कुबेरनाथ मंदिर पहुंच जलाभिषेक किया।
बुधवार को कांवरियों का अलग अलग पडरौना के विभिन्न मोहल्ले से निकला जत्था जटहा बाजार स्थित नारायणी नदी से जल भरकर पडरौना नगर आने के बाद जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में रात्रि विश्राम किया। वही रात में जिले के स्थानीय कलाकारों द्वारा जागरण कार्यक्रम में भजन गायक विजय दास अनमोल व धीरेंद्र धासु उर्फ खेसारी टु ने श्रोताओं को भजन तो जागरण कार्यक्रम का संचालन कर रहे हैं अरशद ने एक से बढ़कर एक प्रवचन सुनाया। बुधवार को प्रात: कांवरियों का जत्था नारायणी नदी में जल भरा और गुरुवार की सुबह कुबेरस्थान बाबा के शिवलिंग पर जल चढ़ाया। इस दौरान पूरे दिन,रात मेला व उत्सव जैसा माहौल रहा। कांवरियों के आगे-आगे डीजे बजते हुए चल रहा था।
कांवरियों का हुआ जगह-जगह स्वागत
जटहां बाजार स्थित नारायणी नदी से जल भरकर कांवरियों का जत्था नगर के जूनियर हाईस्कूल में विश्राम करने के बाद जलाभिषेक के लिए पवित्र धाम कुबेरनाथ मंदिर को प्रस्थान किया। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने कांवरियों का स्वागत किया। व्यवसाइयों व छात्रसंघ द्वारा कांवरियों के जलपान आदि के साथ ही चिकित्सकीय सुविधा की भी व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर समाज सेवी संतोष जायसवाल,किशन जायसवाल, मनोज मद्धेशिया,कैलाश गुप्ता, मंटू जायसवाल आदि का सहयोग रहा |
जबकि दूसरी ओर नगर पालिका पडरौना के चेयरमैन बिनय जायसवाल, मनीष उर्फ बुलबुल जायसवाल ,आकाश चौरसिया ,छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष गौरव तिवारी,समाज सेवी रिजवान शालू ,छात्र नेता राजन सोनी आदि लोगों ने कांवरियों के लिए जगह-जगह स्टाल लगाकर जलपान कराने की व्यवस्था की थी |
Leave a Reply