कुशीनगर : नामांकन को लेकर भारी भीड़ जुटाने को लेकर गठबंधन उम्मीदवार एनपी कुशवाहा ने सौंपी जिम्मेदारी 

[object Promise]
पडरौना, कुशीनगर । लोकसभा चुनाव गठबंधन प्रत्याशी एनपी कुशवाहा (सपा) मंगलवार को नामांकनपत्र दाखिल करेंगे। तैयारी बैठक में लोकसभा चुनाव प्रत्याशी श्री कुशवाहा ने तैयारियों को अंतिम रूप देने के बाद गठबंधन से जुड़े सभी बड़े पदाधिकारियों के अलावा छोटे बड़े सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप दिया है। पडरौना नगर के बेलवा चुंगी स्थित बीआईसी स्कूल में की गई की बैठक में गठबंधन की ताकत नामांकन के दौरान दिखाने के लिए तैयारी पूरी करने के साथ  कसीदे पढ़े गए।
नामांकन जुलूस गठबंधन प्रत्याशी श्री कुशवाहा का पडरौना नगर के रेलवे स्टेशन से सुबाष चौक,छावनी होते जिला मुख्यालय रविंद्र नगर पहुंचेगा। नामांकन जुलूस में जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी,पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह,पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी,एमएलसी रामअवध यादव,पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती,पूर्व विधायक नौरंगिया शंभू चौधरी,पूर्व विधायक प्रत्याशी विजय प्रताप कुशवाहा,बसपा के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार गौतम व रालोद के जिलाध्यक्ष रामभवन राव,जिला उपाध्यक्ष शाहिद लारी,जिला महासचिव अवधेश यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष संतोष भारती, यूजनसभा के प्रदेश अध्यक्ष कैसर जमाल टीटू,जिला पंचायत सदस्य बजरंगी यादव, बसपा विधानसभा अध्यक्ष पडरौना राम मिलन निगम, कमलेश कुशवाहा,सुरेंद्र यादव, संजय यादव,पप्पू अंसारी, गुड्डू बर्मा विनय कुशवाहा अरविंद कुशवाहा संदीप ,कन्हैया, मुन्नान, राम प्रताप,अरस्तु जमाल,अशरफउल हक जिले के सभी बड़े व छोटे पदाधिकारियों के अलावा अन्य कार्यकर्ता कई हजारों की संख्या में शामिल रहेंगे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *