कुशीनगर : नशे में धूत में पति ने पत्नी के सर पर किया हथियार से वार, महिला की हालत नाजुक

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के अनारी बारी गांव में बीती रात पति पत्नी के बीच हुए आपसी विवाद में नशे के हालात में पति ने अपने ही पत्नी के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया |
इस दौरान पति के हमले से पत्नी बुरी तरह से जख्मी हो गई अगल बगल के लोगों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया | हालांकि पति पत्नी के इसी विवाद को लेकर किसी ने पुलिस को गोली चलने की सूचना दे दी थी इसको लेकर पुलिस कई घंटों तक हलकान रही |
जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासिनी इरावती से उसके पति के  बीच गत दिन आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, इशरावती का पति शराब पीकर घर पहुंचा था | बताया जाता है कि  पत्नी ने जब विरोध किया तो नशे में धुत में पति ने अपने ही पत्नी पर धारदार हथियार से सर पर वार कर दिया|
जिससे वह महिला लहूलुहान होकर गिर पड़ी व चीखने चिल्लाने लगी आवाज सुनकर अगल बगल के लोगों ने आनन-फानन में घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने चिकित्सा उपचार करने के बाद भर्ती कर लिया है जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है | .
उधर इसी घटना को लेकर किसी ने संबंधित थाने के पुलिस को गोली चल जाने की सूचना दे दी थी,सुचना पर कुबेरस्थान थाने की पुलिस घटना की जानकारी लेने में घंटों तक परेशान रही |
इस बाबत पूछे जाने पर कुबेरस्थान के थानेदार सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पति पत्नी के बीच आपस में कहासुनी को लेकर विवाद था पति ने अपने ही पत्नी के ऊपर नशे के हालात में हमला किया है,जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है तहरीर के मिलने पर कार्रवाई होगी |

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *