कुशीनगर : दुदही में पीएम संवाद के दौरान शार्ट सर्किट से उठी चिन्‍गारी, मची भगदड़

[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : पीएम संवाद कार्यक्रम के दौरान कुशीनगर जिले के दुदही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सभागार में उपस्थित आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों में जनरेटर कक्ष में शार्ट सर्किट से उठी चिनगारी से भगदड़ मच गयी। स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में प्रधानमंत्री के भाषण को वीडियो के जरिये एकत्र सभी आशाओं तथा आंगनबाड़ी कार्यर्त्रियों तथा सहायिकाओं को सुनाया जाना था।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एके पांडेय की देखरेख में चल रहे इस कार्यक्रम में अचानक भगदड़ मच गयी। हुआ यह कि सभागार के बगल में ही जनरेटर कक्ष है। जनरेटर चालू था जिसमें शार्ट सर्किट होने से चिनगारी उठने लगी। देखते ही देखते धुंआ फैल गया। सभागार में धुंआ देख आशा तथा आंगनबाड़ी कक्ष से भागने लगीं। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने जनरेटर बंद कर आग पर काबू पाया। हालांकि कई आशा धुंए से परेशान भी हुईं। कई को मामूली चोट भी आई। महिलाओं के खुले में काफी देर बैठने के बाद स्थिति सामान्य हो सकी। आंशिक रूप से घायल महिलाओं का वहीं इलाज भी किया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *